पुलिस के अनुसार बच्चे को कारों में घूमने और वाहन चलाने का शौक था। एक छात्र को इसकी जानकारी थी। शुक्रवार शाम वही छात्र बच्चे को कार में घूमाने के बहाने घर से बाहर लेकर गया था। इसके बाद बदमाशों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी पहले बच्चे को उत्तर प्रदेश की ओर ले गए और वहीं से व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगी। पूरी रात घूमते हुए रोहतक पहुंचे , जहां पुलिस ने उन्हें घेर लिया।





