नीट परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि छात्रों को कोई असुविधा न हो। पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक मेंपरीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासनों को हेल्प डेस्क स्थापित करने और परीक्षा के समय, रिपोर्टिंग शेड्यूल तथा दिशा-निर्देशों के संबंध में पर्याप्त जन सूचना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
000 सुरक्षा उपायों, निगरानी व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं पर चर्चा हुई। डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए कि वे सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर लें ताकि परी पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी भी असुविधा से बचाना होगा।





