होटल में सेक्स रैकेट, सात हिरासत में

नवभारतटाइम्स.कॉम

करनाल के असंध में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया। होटल संचालक और मैनेजर की मिलीभगत सामने आई है। पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर इस रैकेट का खुलासा किया। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।

होटल में सेक्स रैकेट, सात हिरासत में

NBT न्यूज,करनाल

करनाल में पुलिस ने होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के होटल पहुंचते ही वहां मौजूद चार युवतियां और तीन युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। जांच में इस पूरे रैकेट में होटल संचालक और मैनेजर की भूमिका भी सामने आई है।आरोपी हर कस्टमर से हजार रुपये वसूलते थे। इसमें से 500 रुपये युवतियों को दिए जाते थे, जबकि बाकी 500 रुपये होटल स्टाफ आपस में बांट लेता था। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच पहले से ही समझौता था।

असंध पुलिस को गश्त के दौरान इस सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर होटल में भेजा। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से विजिटर रजिस्टर, क्यूआर कोड और कंडोम बरामद हुए। करनाल के असंध में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पुलिस बाईपास सालवन चौक पर गश्त कर रही थी। जींद रोड स्थित होटल लग्जरी में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने डीएसपी मुख्यालय, करनाल से सर्च वारंट प्राप्त किया और होटल में छापेमारी की तैयारी शुरू कर दी।

डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस ने अपनी टीम में एक व्यक्ति को शामिल कर उसे फर्जी ग्राहक बनाकर होटल भेजा । इशारा मिलते ही पुलिस ने छापा मारा। इधर उधर भाग रहे लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया।