जांच में पता चला कि अपहरणकर्ता पानीपत नंबर की कार में बच्चे को लेकर घूम रहे हैं। पुलिस लगातार उनकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी। शनिवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी रोहतक क्षेत्र में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान दोनों ओर से करीब 11 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस का दबाव बढ़ता देख अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को चलती कार से नीचे फेंक दिया। सड़क पर गिरने से बच्चा घायल हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कार में मौजूद महिला आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल, आदेश और शारदा के रूप में हुई है।





