बेटे की मौत के गम में पिता ने गंवाई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम

करनाल के छपरियो गांव में एक पिता ने अपने बेटे की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत की खबर सुनकर सदमे में दम तोड़ दिया। गुरुवार को बेटे संकेत दहिया को हार्ट अटैक आया। शुक्रवार को पिता धर्म सिंह को यह दुखद समाचार मिला। वे सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

father dies of heart attack in shock of sons death funeral procession of both taken out together

NBT न्यूज,करनाल ः जिले के इंद्री के छपरियो गांव में बेटे की दिल से दौरे से मौत की खबर सुनकर उनके पिता की भी मौत हो गई। गुरुवार को बेटे को अचानक हार्टअटैक आया और उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पिता तक बेटे की मौत की खबर पहुंची, तो वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। हर कोई परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचा। दोनों के शव गांव में लाए गए। दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। शुक्रवार को पिता धर्म सिंह और बेटे संकेत दहिया की अंतिम यात्रा एक साथ घर से निकाली गई।