NBT न्यूज, जींद
विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शनिवार को केंद्र सरकार का 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कहा कि डिजिटल क्रांति, आधारभूत ढांचे के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत अभियान , स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिल से भारत की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर बढ़ी है। जहां 2014 से पहले भारत में 74 एयरपोर्ट होते थे,वही आज 164 एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुके है जिनमे से हिसार में भी एयरपोर्ट की सुविधा हरियाणा वासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुई है। ीं आज विभिन्न मेडिकल मेडिकलों में एमबीबीएस की सीटें 1 लाख 28 हजार तक पहुंच गई हैं। जीं मेडिकल कॉलेज के लिए 50 सीटें प्राप्त हुईं। जींद से नौ नैशनल हाइवे निकाले गए हैं।




