तीन दोस्तों की हत्या में आरोपी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

पानीपत के डिकाडला गांव में प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र और उनके दो दोस्तों विनोद और अनीप की हत्या के मामले में पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार किया है। यह घटना 10 जुलाई की रात हुई थी। अवैध खनन की शिकायत करने के शक में तीनों दोस्तों को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर मार दिया गया था। पुलिस जांच जारी है।

panipat accused manish arrested in murder of three friends suspicion of illegal mining complaint

NBT न्यूज,पानीपत ः पानीपत जिले में समालखा के डिकाडला गांव में प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र और उनके दो दोस्तों विनोद और अनीप की हत्या के मामले में पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच समालखा थाना से हटाकर सीआईए-1 को सौंप दी थी। यह घटना 10 जुलाई की रात करीब 9 बजे हुई थी। अवैध खनन की शिकायत करने के शक में स्कूटी सवार तीनों दोस्तों को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर मार दिया गया था। पुलिस के अनुसार तीनों खेतों से लौटते समय डिकाडला आट्टा गांव रोड पर बातचीत कर रहे थे। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने पीछे जाकर तेज रफ्तार से तीनों को टक्कर मार दी।