आंधी-तूफान से 13,000 खंभे उखड़े

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा में पिछले दो दिनों में आए भयंकर आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। तूफान के कारण राज्य भर में 13 हजार से अधिक बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

आंधी-तूफान से 13,000 खंभे उखड़े

NBT न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा में पिछले दो दिनों के भीतर आए आंधी-तूफान से बिजली के 13 हजार 277 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। राज्य में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए विभाग के 1552 कर्मचारी फील्ड में लगातार सक्रिय हैं।

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण प्रभावित हुई बिजली व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल किया जाए तथा प्रभावित उपभोक्ताओं को न्यूनतम समय में राहत पहुंचाई जाए।