शराब पीते समय ईंट मारकर हत्या, केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

जींद के गांव अलेवा में शुक्रवार रात को शराब पीते समय हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। कुलदीप नाम के व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। कुलदीप के भाई ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

शराब पीते समय ईंट मारकर हत्या, केस

NBT न्यूज, जींद ः गांव अलेवा में शुक्रवार रात को शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में एक व्यक्ति के सिर में ईंट मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मारे गए व्यक्ति कुलदीप के भाई ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शनिवार को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कुलदीप के भाई मनदीप ने शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई का शव गांव के ही शिरड़ी मंदिर के पास पड़ा है। श