कमिडियन ने मांगीमाफी, फोर्स लीव पर मेडिकल छात्रा

नवभारतटाइम्स.कॉम

कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने विवादित वीडियो पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि क्राउड वर्क सेशन में अपमानजनक बातें हुईं। वहीं, एक मेडिकल छात्रा को शवों के बॉडी पार्ट पर जोक करने के कारण अस्पताल ने फोर्स लीव पर भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों ने माफी मांगी है।

comedian pranit more apologizes for joke on medical student student on forced leave

n आईएएनएस, नई दिल्ली: कमिडियन प्रणित मोरे ने ‘"370 की बिरयानी’ वाले विडियो पर माफी मांगी है। उन्होंने शनिवार को विडियो मेसेज में लोगों से एक मौका देने की गुजारिश की। कहा कि क्राउड वर्क सेशन में उस आदमी ( हिमांशु जांगड़ा) ने अपमानजनक बातें कहीं। तब मैंने स्टैंड नहीं लिया। वहीं, हिमांशु ने भी माफी मांगी है।

मोरे का एक और विडियो वायरल हुआ था, जिसमें MBBS थर्ड-इयर स्टूडेंट सेजल पवार ने शवों के बॉडी पार्ट पर जोक किया था। केईएम अस्पताल ने सेजल को 15 दिन की फोर्स लीव पर भेज दिया है और उनके बयान की जांच के आदेश दिए हैं।