n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को नया आर्मी चीफ बनाया गया है। अभी वह वाइस चीफ हैं। वह 30 जून को आर्मी चीफ का पद संभालेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल सेठ 1997 के बाद पहले आर्मर्ड कोर (टैंक शाखा) अधिकारी होंगे, जो आर्मी चीफ का पद संभालेंगे। वह नैशनल डिफेंस अकैडमी (NDA) के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमिशंड हुए थे। उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में टैंक रेजिमेंट, पश्चिमी मोर्चे पर एक बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी बल का नेतृत्व किया है। लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली।




