प्रदेश में आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्रदेश के कई जिलों में आंधी-पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लखनऊ में जर्जर दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। बिजली गिरने से गाजीपुर और चंदौली में दो लोगों की जान चली गई। बाराबंकी में बिजली का खंभा गिरने से एक महिला की मृत्यु हुई। कन्नौज में छत ढहने से सात लोग घायल हुए।

storm and rain havoc in the state 6 dead due to wall collapse and lightning life disrupted

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह आए आंधी-पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लखनऊ के मदेयगंज में एक प्लॉट की जर्जर दीवार गिरने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, बिजली गिरने से गाजीपुर व चंदौली में दो लोगों की जान चली गई। बाराबंकी में बिजली का खंभा गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

मदेयगंज के भांडुटोला स्थित पुरानी बांसमंडी निवासी छोटू की बेटी जोया (6) अपनी दादी नाजो के साथ पास की दुकान से सामान लाने गई थी। लौटते वक्त घर के बगल में खाली पड़े प्लॉट की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से जोया की मौत हो गई।

कई जिलों में हादसे

बाराबंकी: कोठी के मैकूपुरवा इब्राहिमाबाद में बिजली का खंभा गिरने से आरती (35) की मौत हो गई।

गाजीपुर: सादात में बिजली गिरने से पन्नालाल (55) की मौत हो गई। एक दिन पहले ही बेटी की शादी हुई थी।

चंदौली: बाजरडीहा में बिजली गिरने से शकुंतला (68) ने दम तोड़ दिया।

कन्नौज: सदर के बलनापुर कुटिया में जर्जर छत व टिनशेड ढहने से 7 लोग घायल हो गए।