डिलिवरी बॉय पर हमले में एक और आरोपी दबोचा

Contributed byAkhil.Saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम
delivery boy attack another accused arrested old grudge revealed
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

पुरानी रंजिश के चलते 26 वर्षीय डिलिवरी बॉय पर डंडों, कुल्हाड़ियों और ईंटों से हमला करने के मामले में क्राइम ब्रांच मानेसर की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस अब तक 11 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी हेमंत निवासी नाथूपुर को सोमवार को सेक्टर-40 से काबू किया। हेमंत वारदात के मुख्य आरोपी रोहित उर्फ जिंदल का दोस्त है।
22 नवंबर 2025 को सेक्टर-10 पुलिस को सरकारी अस्पताल से सूचना मिली थी कि लड़ाई-झगड़े में घायल एक युवक को भर्ती कराया गया है। 23 नवंबर 2025 को डॉक्टरों की अनुमति के बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। पीड़ित ने बताया कि 22 नवंबर को वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार और दो बाइक पर आए करीब 9 से 10 युवकों ने उसे घेर लिया और डंडों, कुल्हाड़ियों और ईंटों से हमला कर दिया।