Detailed Gis Map Of New Noida To Be Created Geographical And Revenue Information Of 80 Villages To Be Recorded
न्यू नोएडा का बनेगा GIS मैप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा: न्यू नोएडा के तहत विकसित होने वाले दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (DNGIR) का अब विस्तृत जीआईएस मैप तैयार किया जाएगा। इसके लिए परियोजना में शामिल 80 गांवों की भौगोलिक और राजस्व संबंधी जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस डिजिटल मैप में गांवों की नदियों, नहरों, तालाबों, सड़कों, जल निकायों और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं का पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।
न्यू नोएडा परियोजना के तहत गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के लगभग 80 गांवों को शामिल किया गया है। यह परियोजना करीब 209 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित की जानी है और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र को एक बड़े औद्योगिक, निवेश और आवासीय केंद्र के रूप में विकसित करना है।