Employees Upset Over Neglect In Eighth Pay Commission Will Present Their Case In Delhi
‘आयोग नहीं सुनेगा तो दिल्ली जाकर रखेंगे अपना पक्ष’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: कर्मचारी संगठनों ने ऐलान किया है कि आठवें केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा राज्य के 16 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों की बात नहीं सुनी जाती है तो उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ दिल्ली पहुंचकर अपना पक्ष रखेगा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि कार्मिकों के हितों पर विचार-विमर्श के लिए बैठक में यूपी राज्य कर्मचारी महासंघ को आमंत्रित नहीं किया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन ने केवल अखिल भारतीय राज्य के संगठनों को आमंत्रित किया है। ये राज्य कर्मचारी संगठनों को अपमानित करने की कोशिश है। कर्मचारियों के मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएल कुशवाहा, नरेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंह, राम भजन मौर्य, जेपी पांडेय, परमेश्वर सिंह, लाखन सिंह चौहान, राम जी शुक्ला, अफीफ सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।