जीबीयू में दाखिले के लिए आए आठ हज़ार आवेदन

नवभारतटाइम्स.कॉम
gbu admission application deadline extended 8200 registrations crossed
n NBT न्यूज़, ग्रेनो : गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) में नए सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया तेजी से चल रही हैं। नए सत्र में एडमिशन के लिए बच्चों को बढ़ते रुझान को देखते हुए आवेदन की तारीखों को बढ़ा दिया गया हैं। छात्र-छात्राएं अब 30 जून तक यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में अब तक कुल 8200 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जीबीयू के कुलसचिव प्रफेसर चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया के लिए बच्चे समर्थ पोर्टल के जरिये आवेदन कर रहे हैं। नए सत्र में स्नातक के 55 कोर्स, स्नातकोत्तर के 61 कोर्स, तीन डिप्लोमा कोर्स, लैटरल के 12 कोर्स, पीएचडी के 21 कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। उद्योग व अकैडमिक की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग, पीजी डिप्लोमा इन हेरिटेज रेस्टोरेशन एंड मैनेजमेंट, जिम इंस्ट्रक्टर व जिम मैनेजमेंट में बच्चे एडमिशन ले रहे हैं।