डिजिटल मार्केटिंग के बहाने आई, ले गई लैपटॉप-मोबाइल, गिरफ्तार

Contributed byAkhil.Saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम
girl arrested for stealing laptop mobile under the guise of digital marketing
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-56

ऑफिस में डिजिटल मार्केटिंग का काम करने के बहाने लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने सेक्टर-56 पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-57 में प्रॉपर्टी डीलिंग और कंस्ट्रक्शन का ऑफिस चलाता है। 9 अप्रैल को शीतल नाम की एक युवती उसके ऑफिस में किराए पर फ्लैट लेने के बहाने आई थी। बातचीत के दौरान उसने खुद को डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट बताया और पीड़ित के सामने उसके काम की मार्केटिंग करने का प्रस्ताव रखा। इसी बीच पीड़ित किसी काम के सिलसिले में कुछ देर के लिए ऑफिस से बाहर चला गया। वह लौटा तो ऑफिस से कीमती लैपटॉप और मोबाइल गायब थे और वह युवती भी वहां नहीं थी।