Greater Noida Plot Scheme Launched For Industry And Housing In Industrial Township Registration Starts June 25
इंडस्ट्रियल टाउनशिप में प्लॉट योजना लॉन्च
Contributed by: Sunil.Pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उद्योग लगाने और आशियाना बसाने का सुनहरा मौका है। प्राधिकरण ने इंडस्ट्री के 8 और ग्रुप हाउसिंग के 2 भूखंडों की योजना लॉन्च की है, जिसके पंजीकरण 25 जून से शुरू होंगे। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि औद्योगिक भूखंडों के लिए 24 जुलाई और आवासीय भूखंडों के लिए 16 जुलाई अंतिम तिथि है।
आवासीय प्लॉट का आवंटन ई-नीलामी और औद्योगिक का साक्षात्कार से होगा। टाउनशिप में 40 मंजिला सोसायटियों का निर्माण प्रस्तावित है। दूसरी ओर, प्राधिकरण ने अस्पताल व शिक्षण संस्थानों के लिए भी 9 प्लॉट की स्कीम निकाली है, जिसका पंजीकरण 15 जुलाई तक होगा। हालांकि, एक्टिव सिटीजन टीम ने निजी के बजाय सरकारी अस्पतालों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है।