Mahila Vidyalaya Degree College Apply For Admission In Ba Bcom Bsc By July 10
महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में 10 जुलाई तक करें आवेदन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : अमीनाबाद स्थित महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करने और उसे जमा करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई तय की गई है।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीप्ति सिंह ने बताया कि प्रवेश फॉर्म का शुल्क 700 रुपये है। इच्छुक छात्राएं किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे के बीच कॉलेज के 'छात्रा सुविधा केंद्र' से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं और वहीं भरकर जमा भी कर सकती हैं।