कौराली में मेन गेट तैयार, 916 रूट की बस सेवा जल्द होगी शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम
main gate ready in kurali 916 route bus service to start soon people to get relief
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : तिगांव के नजदीक स्थित कौराली गांव में मुख्य द्वार का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही लंबे समय से बंद पड़ा तिगांव-कौराली मार्ग फिर से वाहनों के लिए खोल दिया गया है। करीब तीन महीने से प्रभावित सिटी बस सेवा के बहाल होने की उम्मीद बढ़ी है।

मुख्य द्वार के निर्माण के चलते तिगांव से कौराली जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इसका सीधा असर रूट नंबर 916 की बस सेवा पर पड़ा, जिसे बंद पड़ा था। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एफएमडीए द्वारा ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ने के लिए 0 सिटी बसें संचालित की जा रही हैं, जिनमें 916 रूट को अहम माना जाता है। यह बस बल्लभगढ़ से चलकर तिगांव, कौराली होते हुए अरुआ चांदपुर तक जाती है।