Motherson Plant Violence 2000 page Chargesheet Filed Sit Submits Report
मदरसन प्लांट के बाहर हिंसा में 2 हज़ार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा: नोएडा में 13 अप्रैल को हुए श्रमिक प्रदर्शन के दौरान सेक्टर-84 स्थित मदरसन प्लांट के बाहर हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस ने 2 हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। इसी कंपनी से हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले की शुरूआत हुई थी और पूरे नोएडा में हिंसक रूप ले लिया।
जांच के लिए बनाई गई एसआईटी टीम ने सोमवार को जांच पूरी कर चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी। चार्जशीट में विडियो फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सोशल मीडिया गतिविधियां और गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं।13 अप्रैल 2026 को मदरसन कंपनी के बाहर बड़ी संख्या में श्रमिक अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुए थे। शुरुआती दौर में प्रदर्शन शांतिपूर्ण बताया गया, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ गई और भीड़ हिंसक हो गई। चार्जशीट में घटनास्थल की विडियोग्राफी, फोटो, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित संदेशों को प्रमुख साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है।