अफसरों के रवैये पर जताया आक्रोश

नवभारतटाइम्स.कॉम
railway employees outrage over officers attitude burning issues raised in divisional council meeting
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन लखनऊ मंडल की ओर से वार्षिक मंडलीय परिषद बैठक सोमवार को हुई। बैठक में अफसरों के तानाशाही रवैये पर रोष जताया गया। इस बैठक में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी और मंडल मंत्री विभूति मिश्रा समेत यूनियन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी शुभ्रांषु तिवारी ने बताया कि बैठक में मंडल मंत्री ने पिछले एक वर्ष की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। शाखा मंत्रियों ने पॉइंट्समैन व ट्रैकमैन के कार्य घंटों का मुद्दा, अधिकारियों का तानाशाही रवैया, रिस्क अलाउंस , रेलवे आवासों की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। महामंत्री शिवगोपाल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में एलएन पाठक, एसयू शाह, प्रीति सिंह, अनूप बाजपेयी, शैलेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, आरके पांडेय मौजूद रहे।