Retired Judges Account Fraud Of 877 Lakh Fake Transaction Via Yono App
रिटायर्ड जिला जज के खाते से फर्जी लेनदेन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, पीजीआई : साउथ सिटी निवासी सेवानिवृत्त जिला जज जयप्रकाश नारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बैंक खाते से YONO ऐप के माध्यम से 8.77 लाख रुपये का फर्जी लेनदेन किया गया। बैंक अधिकारियों की जांच में पता चला कि ट्रांसफर की गई रकम में से 4.87 लाख रुपये चेक के जरिए निकाले जा चुके हैं। वहीं शेष धनराशि संबंधित खाते में मौजूद होने पर उसे तत्काल होल्ड करा दिया गया।