धार्मिकस्थलों से नकदी चुराने का आरोप, पकड़े गए

Contributed byAkhil.Saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम
two cunning thieves stealing cash from religious places arrested have a criminal record
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर में धार्मिकस्थलों में चोरी की वारदात करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपियों से चोरी की गई रकम की बरामदगी और अन्य मामलों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों पर पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
दोनों पर पहले से दर्ज हैं चोरी के 6-6 मामले

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को थाना बजघेड़ा में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गुरुवार रात न्यू पालम विहार फेज-2 स्थित गुरुद्वारा और पास ही स्थित एक मंदिर के दानपात्र तोड़कर किसी ने नकदी चोरी कर ली है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच पालम विहार की टीम को सौंपी गई। रविवार को बजघेड़ा फ्लाईओवर के पास से दो संदिग्धों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पकड़े गए आरोपी युवराज उर्फ गुड्डू निवासी साहिबकुंज, शंकर विहार व करण निवासी साहिबकुंज, न्यू पालम विहार फेज-3 का रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि आरोपी युवराज और करण दोनों ही आदतन अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ गुड़गांव के अलग-अलग थानों में चोरी के 6-6 मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि चोरी की शत-प्रतिशत राशि बरामद की जा सके।