वायरल विडियो के बाद राशन डिपो पर कार्रवाई की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम
viral video suspicion of black marketing at ration depot in faridabad investigation intensified
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद की एक कॉलोनी स्थित राशन डिपो से रात के समय गेहूं की बोरियां वाहन में भरने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मामले की जांच तेज कर दी है। विडियो सामने आने के बाद कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने डिपो संचालक से स्टॉक, वितरण और उठान से संबंधित पूरा रेकॉर्ड तलब कर लिया है। अनुसार विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि डिपो पर गेहूं का वितरण लाभार्थियों को किया गया था या नहीं। इसके लिए कुछ महीनों के वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और पोर्टल पर दर्ज रेकॉर्ड का मिलान किया जाएगा। अगर इसमें गड़बड़ी पाई जाती है तो डिपो संचालक पर कार्रवाई की जा सकती है।