Voter List Revision Work Completed In Palwal Preparations To Collect Forms After Distributing Enumeration Sheets
SIR के तहत गणना पत्र बांटने का काम पूरा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, पलवल : मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर गणना पत्र देने का काम लगभग पूरा कर लिया है। अब घर-घर जाकर भरे हुए फॉर्म लिए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने दी।
सोमवार को एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह और तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार ने बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य का निरीक्षण किया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिले में कुल 7,07,729 मतदाता पंजीकृत हैं। इनके सत्यापन कार्य के लिए 717 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा 938 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी नियुक्त किए गए हैं।