जहांगीराबाद में गोली मारकर युवक की हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth shot dead in jahangirabad during liquor party accused absconding
n NBT न्यूज, बुलंदशहर

जहांगीराबाद में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। भैय्यापुर रोड पर कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान मनीष सैनी और शिवम सैनी के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शिवम ने मनीष (26) पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल मनीष को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मनीष लाल कुआं पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट सहित चार टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।