2 Arrested In Vehicle Theft Case Stolen Bike Recovered From Delhi
वाहन चोरी के आरोप में 2 अरेस्ट, बाइक बरामद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लोनी
ट्रोनिका सिटी थाना एरिया में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोरी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चुराई गई बाइक बरामद की है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नाम अमन उर्फ अरमान और अमन निवासी जीवन गेट पूजा कॉलोनी बताए हैं। उन्होंने बाइक दिल्ली से चुराई थी। शातिर अमन पर दिल्ली में एक, ट्रोनिका सिटी थाना एरिया में पांच, लोनी बॉर्डर थाना और नंदग्राम थाने पर एक-एक केस दर्ज हैं। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस मंगलवार को पावी सादकपुर गांव के पास घिटौरा मोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को जांच के लिए रोका। कागजात मांगने पर दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। जांच में पता चला कि बाइक के उत्तरी दिल्ली दयालपुर से चोरी की हुई है।