‘नालों और ड्रेनेज मार्गों की समय पर सफाई सुनिश्चित करें’

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram municipal corporations proactiveness before monsoon drain cleaning and waterlogging prevention preparations intensified
NBT न्यूज़, गुड़गांव : मानसून से पहले नगर निगम गुड़गांव ने जलभराव रोकने की तैयारियों को तेज कर दिया है। संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह ने मंगलवार को वॉर्ड 12 के उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां बारिश के दौरान जलभराव की समस्या होने की आशंका रहती है। ।

इस दौरान नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और मानसून को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों और ड्रेनेज मार्गों की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा टीम ने झाड़सा तालाब का भी दौरा किया। यहां तालाब के पुनर्जीवन, डी-वाटरिंग और उसकी जलधारण क्षमता बढ़ाने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तालाब से जुड़े सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, जिससे वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिले और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या कम हो सके। डॉ. प्रीतपाल सिंह ने कहा कि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जलभराव संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।