जिले में 94 हज़ार बच्चों को पिलाएंगे पोलियो की दवा

नवभारतटाइम्स.कॉम
over 94 thousand children to be given polio drops in rewari grand campaign to start from june 28
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: डीसी अभिषेक मीणा ने 28 जून से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में बैठक की। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को बुथ एक्टिविटी व 29 और 30 जून को घर-घर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।

अभियान के तहत जिले में 682 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 94 हजार 285 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त अति संवेदनशील एरिया जैसे झुग्गियों, भट्टे, निर्माणाधीन भवनों आदि में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 38 मोबाइल टीमें लगाई गई है। सभी विभाग समन्वय स्थापित कर काम करें।