डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़ेगा कदम, शिक्षकों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

नवभारतटाइम्स.कॉम
digital education begins in government schools teachers to receive technical training
n NBT न्यूज, गुड़गांव

सरकारी स्कूलों में शिक्षा को तकनीक से जोड़ने और छात्रों को डिजिटल युग के अनुरूप तैयार करने की दिशा में शिक्षा निदेशालय जुलाई से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत तैयार की गई इस योजना का उद्देश्य शिक्षकों की डिजिटल दक्षता बढ़ाना और कक्षाओं में तकनीक आधारित शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे। सबसे पहले जिले और ब्लॉक स्तर पर चयनित शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद यही मास्टर ट्रेनर्स विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान स्मार्ट क्लास, ई-कंटेंट, डिजिटल बोर्ड, ऑनलाइन मूल्यांकन और विभिन्न शैक्षणिक एप्लिकेशन के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। साथ ही छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल पर विशेष जोर रहेगा। निदेशालय का मानना है कि बदलते समय के साथ शिक्षकों का तकनीकी रूप से दक्ष होना बेहद जरूरी है। डिजिटल शिक्षा के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी और सीखने की प्रक्रिया को अधिक इंटरैक्टिव बनाया जा सकेगा। प्रशिक्षण की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।