Amazon Now का 300 से अधिक शहरों में विस्तार का लक्ष्य

नवभारत टाइम्स
amazon now expands to 300 cities aims to build indias largest delivery in minutes network
NBT रिपोर्ट: Amazon ने अपनी अल्ट्रा-फास्ट डिलिवरी सेवा Amazon Now का विस्तार करते हुए इसे देश के 300 से अधिक शहरों तक पहुंचाने की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य भारत का सबसे बड़ा 'डिलिवरी इन मिनट्स' नेटवर्क तैयार करना है। Amazon इंडिया के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने कहा कि कंपनी के इतिहास में Amazon Now सबसे तेजी से बढ़ने वाला ई-कॉमर्स इकाई बन गई है। लॉन्च के बाद से इसके ऑर्डर हर तिमाही दोगुने हुए हैं। ग्राहकों, खासकर प्राइम सदस्यों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है।