Apk File Sent Rs 90 Thousand Fraud Three Accused Arrested
APK फाइल भेज ठगे थे 90 हज़ार रुपये, तीन अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : साइबर थाना पुलिस ने APK फाइल भेज 90 हजार रुपये की ठगी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आर्यन, चमन लाल और जयसिंह पानीपत के नन्हेड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार 15 जून को गांव बोलनी के सतीश कुमार ने शिकायत दी थी कि 8 मई को उनके मोबाइल फोन पर एक APK फाइल आई। क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैंग हो गया। बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पता लगा कि आरोपी आर्यन के खाते में ठगी की 90 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी, जबकि चमन लाल और जयसिंह ने ठगों को खाता मुहैया कराने में मध्यस्थता की थी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।