बच्चों के विवाद में किया लाठी-डंडों से हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम
attack with sticks in childrens dispute sensation in ghaziabad
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : नंदग्राम क्षेत्र के नूरनगर शांतिनगर निवासी एक शख्स के घर के बाहर आकर कुछ लोगों ने गालीगलौज कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि दिन में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था, इसी बात पर आरोपियों ने रात को हमला किया। मामले में सुनील कुमार ने नंदग्राम थाने में सुनील प्रेस वाला, धर्मेंद्र, प्रियांशु और सतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि 22 जून को दिन में बच्चों को विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात पर रात में करीब 10 बजे सुनील प्रेस वाला, धर्मेंद्र, प्रियांशु और सतेंद्र उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। जैसे ही वह घर के बाहर आए तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत की। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।