Bulldozer Runs Over Illegal House On Government Land Major Action Against Accused Shoaib
सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर बनाया था मकान, ध्वस्त किया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने जिला प्रशासन के सहयोग से बुधवार को पटौदी के व्यापारी मोहल्ला में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार भूमि माफियाओं, नशा तस्करों और आदतन अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत मारपीट और आर्म्स एक्ट के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध मकान बनाया था, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग से तोड़ा गया। आरोपी शोएब के खिलाफ अलग-अलग थानों में 13 केस दर्ज हैं। इनमें NDPS एक्ट, जुआ अधिनियम, मारपीट, दंगा, तोड़फोड़, SC/ST एक्ट्र,आर्म्स एक्ट, रंगदारी और धमकी के मामले भी शामिल है। जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि आरोपी शोएब ने पटौदी के वार्ड नंबर-11, व्यापारी मोहल्ला में लगभग 120 वर्ग गज सरकारी भूमि पर अवैध रूप से एक मंजिला मकान का निर्माण कर रखा था। पुलिस और जिला प्रशासन ने सभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद इस अवैध ढांचे को ढहा दिया। यह पूरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच फर्रुखनगर की ओर से जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर थाना पटौदी क्षेत्र में अंजाम दी गई।