जिला सलाहकार समिति की हुई बैठक

नवभारतटाइम्स.कॉम
district advisory committee meeting in palwal warning of strict action on ultrasound centers
n NBT न्यूज, पलवल : अल्ट्रसाउंड केंद्रो और अस्पतालों के आवेदनों पर विचार विर्मश के लिए जिला पीसी-पीएनडीटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नोडल अधिकारी, पीसी-पीएनडीटी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. राहुल कुमार ने की। बैठक के दौरान पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों एवं अस्पतालों से प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. राहुल कुमार ने संबंधित डॉक्टरों एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि वे पीसी-पीएनडीटी अधिनियम एवं नियमों का पूर्ण तरीके से पालना करें। अल्ट्रासाउंड सेवाओं का उपयोग केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें। भ्रूण लिंग जांच एवं इससे संबंधित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।