Employee Federation Demands Salary Hike From 8th Pay Commission 60 Lakh Employees To Benefit
कर्मचारी महासंघ ने की सैलरी बढ़ाने की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष अपना विस्तृत ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने देश भर के लगभग 60 लाख राज्य सरकारी कर्मचारियों, टीचर्स एवं सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मियों की वेतन, भत्तों तथा सेवा शर्तों से जुड़ी प्रमुख मांगों को मजबूती से रखा है। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि महासंघ की ओर से आयोग को प्रस्तुत ज्ञापन में कहा गया है कि सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद से खाद्य मुद्रास्फीति औसतन 6 से 8 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।