पानी निकासी को लेकर किसानों ने DC को ज्ञापन सौंपा

नवभारतटाइम्स.कॉम
farmers submit memorandum to dc demanding water drainage and compensation
n NBT न्यूज, पलवल : किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान नेता महेंद्र सिंह चौहान, उदय सिंह सरपंच, किसान सभा के जिला प्रधान रूप राम तेवतिया के साथ किसान नेता डॉ. रघुवीर सिंह, श्याम दत्त नंबरदार, नन्द किशोर शर्मा, ताराचंद प्रधान, कर्ण सिंह आर्य, धर्म चन्द घुधेरा, समय राम कुंडू, दिगंबर सिंह तेवतिया, नरेन्द्र सहरावत शामिल रहे। किसान ने कहा कि पिछले वर्ष खरीफ सीजन में भारी बारिश और जलभराव से लाखों एकड़ जमीन के अंदर किसानों की फसल नष्ट हो गई थी। सरकार ने 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की थी। बड़ी संख्या में किसान अभी भी मुआवजे से वंचित हैं। किसान नेताओं ने यूरिया और डीएपी की किल्लत और इसकी बिक्री में की जाने वाली कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग भी उठाई।