Neet Paper Leak Congress Attacks Bjp Biggest Failure Of The Government
‘NEET पेपर लीक सरकार की सबसे बड़ी नाकामी’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : NEET पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस ग्रामीण कमिटी अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधा। कहा कि नीट का पेपर लीक होना केंद्र सरकार की विफलता और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्था का प्रमाण है। बीजेपी सरकार युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा देने के बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन पेपर लीक के मामले ने युवाओं का सरकार और व्यवस्था पर विश्वास कमजोर किया है। कहा कि कांग्रेस छात्रों के भविष्य की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। पूर्व मंत्री चौ. जसवंत सिंह बावल ने कहा कि वे भाजपा में रह चुके हैं और बिना खर्ची-बिना पर्ची की भर्ती का भेद भी जान लिया। पूर्व जिला अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान, विनोद गोला, हरीश सैनी, भरत सिंह हरचंदपुर, महेंद्र छाबड़ा आदि मौजूद रहे।