स्कूटी से बैग चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
three accused arrested for stealing bag from scooty police also recovered the bag
n NBT न्यूज, मुरादनगर: थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी हुई स्कूटी से बैग चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बैग बरामद किया है। एसीपी मसूरी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को रेलवे रोड के निकट खड़ी स्कूटी से बैग चोरी हो गया। पीड़ित युवक ने चोरी के बारे में शिकायत की थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की थी। घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे और प्रत्यक्षदर्शियों से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान मोदीनगर की इंदिरापुरी काॅलोनी निवासी मोहित, प्रवीण और भूपेंद्रपुरी कॉलोनी के रहने वाले विक्टर के तौर पर हुई है।