होटल पर पानी पी रहे युवक से मारपीट, दो गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth attacked while drinking water at hotel hit on head with pistol like lighter two arrested
n NBT रिपोर्ट, मानेसर

थाना एरिया के पचगांव होटल के पास पानी पीने रुके एक युवक पर दो-तीन लड़कों ने मामूली कहासुनी के बाद हमला कर दिया। आरोप है कि युवक के सिर पर वार कर गंभीर घायल किया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहचान फाजिलवास के कपिल और कुकड़ोला गांव के दीपक के तौर पर हुई है।
पुलिस के मुताबिक, गांव बाघनकी के अंकित शिकायत दी, बताया कि वो सिकोपुर में काम करता है। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह घर लौट रहा था। पचगांव होटल पर ठंडा पानी पीने के लिए रुका। इसी दौरान वहां दो-तीन लड़के आए और वहां बैठने का विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगे। अंकित का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की। जब आसपास के लोगों ने बचाव की कोशिश की, तो आरोपी कपिल ने पिस्तौल नुमा लाइटर से अंकित के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पीड़ित के भाई ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने चोट की पुष्टि की। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए। आरोपियों के रेकॉर्ड से पता लगा कि कपिल व दीपक के विरुद्ध मारपीट से संबंधित एक केस गुड़गांव में पहले भी दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।