3 दिन से लापता युवक का शव मिला, एक माह में नाले में गिरने से 4 की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth dies by drowning in drain in muradnagar fourth incident in one month
n NBT न्यूज, मुरादनगर : तीन दिन से लापता युवक का शव बुधवार सुबह मेरठ रोड स्थित आंबेडकर पार्क के पास नाले में मिला। सूचना मिलने पर पीआरवी और पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी केके मौर्य ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय इमरान निवासी मालिक नगर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, वह पिछले तीन दिनों से लापता था। स्थानीय लोगों ने घटना के लिए आंबेडकर पार्क के पास संचालित शराब ठेके और खुले नाले को जिम्मेदार बताया। उनका कहना है कि लोग यहां शराब पीने के बाद नशे की हालत में नाले में गिर जाते हैं। पिछले एक माह में इसी तरह चार लोगों की मौत हो चुकी है। नगर पालिका ने मामले की जांच और नाले को ढकने के काम की समीक्षा कराने की बात कही है।