150 Bags Of Betel Nut Stolen From Sealed Container Police Investigating
सीलबंद कंटेनर से डेढ़ सौ बैग सुपारी चोरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक-1 क्षेत्र में सीलबंद कंटेनर से करीब 150 बैग सुपारी चोरी होने का मामला सामने आया है। दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट रोहित कोचर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, कर्नाटक से 585 बैग सुपारी कंटेनर में लोड कर 23 मई को सील के साथ रवाना किए गए थे। कंटेनर 6 जून को ग्रेटर नोएडा पहुंचा। गोदाम में माल उतारते समय गिनती में करीब 150 बैग कम मिले। खास बात यह है कि कंटेनर पर सील सही अवस्था में मिली। कंपनी ने भारी आर्थिक नुकसान होने की बात कही है। ईकोटेक-1 कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि जीरो एफआईआर ट्रांसफर होकर आई है और पुलिस कंटेनर के रूट व संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।