‘वेदांता ने 10 साल में दिए 5 लाख करोड़ रुपये’

नवभारत टाइम्स
vedantas contribution of 5 lakh crore to government exchequer in 10 years 62722 crore deposited in fy26
NBT रिपोर्ट, मुंबई: अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड ( Vedanta ) ने FY26 में सरकारी खजाने में 62,722 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। कंपनी की 11वीं टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, यह योगदान कंपनी के अब तक के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा योगदान है। वेदांता ने बताया कि यह रकम कंपनी के कामकाज से होने वाली कुल रेवेन्यू का लगभग 36% हिस्सा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल योगदान में 13.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही, पिछले 10 वर्षों में सरकारी खजाने में वेदांता का कुल योगदान बढ़कर 4,83,034 करोड़ रुपये (करीब 5 लाख करोड़) हो गया है। बताया कि वेदांता ग्रुप भारत के सरकारी खजाने में योगदान देने वाली टॉप-3 निजी कंपनियों में शामिल है।