Traveler Collides With Crane In Ambala 10 Passengers Injured Screams Erupted
क्रेन से ट्रैवलर की भिड़ंत, 10 घायल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, अंबाला : हरियाणा के अंबाला में गुरुवार को सड़क हादसे में सहारनपुर से कश्मीर जा रही ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। अंबाला-जगाधरी हाइवे पर रामपुर मोड़ के पास गुरुवार को तड़के करीब 4 बजे उस समय चीख-पुकार मच गई, जब सहारनपुर से पर्यटकों को लेकर कश्मीर जा रही एक तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर सड़क पर मुड़ रही हाइड्रा क्रेन से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी भयावह थी कि टेम्पो ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया । उसमें सवार लोग केबिन के भीतर ही फंस गए।
गुरुवार को सुबह के उस वक्त हादसा उस समय हुआ, जब हाइवे पर ट्रैफिक कम था और चारों तरफ अंधेरा था। भिड़ंत की तेज आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। गाड़ी के भीतर से महिलाओं और बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। लोहे की चादरों को काटकर कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को एक-एक कर बाहर निकाला। इसमें सवार 10 यात्री बुरी तरह से घायल हुए हैं जिनमें से आठ सहारनपुर के निवासी और एक ही परिवार के हैं।