महंगे हुए iPad और MacBook

नवभारत टाइम्स
apple hikes prices ipad and macbook become expensive know how much the increase is
NBT रिपोर्ट : Apple ने भारत में अपने MacBook और iPad की कीमतों में बढ़ोतरी की है। TOI के मुताबिक सबसे बड़ी बढ़ोतरी मैकबुक प्रो (MacBook Pro) सीरीज में की गई है। M5 चिप और 16GB रैम वाला 14-इंच का बेस मैकबुक प्रो अब 2,39,900 रुपये का हो गया है। यह 1,69,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। इसकी कीमत में सीधे 70,000 रुपये का इजाफा हुआ है। MacBook Air में M5 चिप वाला मॉडल अब 1,19,900 रुपये की जगह 1,49,900 रुपये में मिलेगा।