कांच की बोतल से गला रेतकर भाई की हत्या, केस

नवभारतटाइम्स.कॉम
कांच की बोतल से गला रेतकर भाई की हत्या, केस
NBT न्यूज,करनाल

करनाल के सेक्टर 32-33 थाना क्षेत्र में नशे के लिए मांगे गए पैसों के झगड़े में कांच की बोतल से गला रेतकर एक शख्स ने सगे भाई की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। युवक के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी अपनी मां से पैसे मांग रहा था, तभी उसके भाई ने मां को पैसे मना कर दिया। ये सुनते ही उसने गले पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मारे गए युवक का छोटा भाई स्मैक पीने का आदी है। उसने बड़े भाई के सामने मां से स्मैक के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पैसे देने से मना करने पर वो गुस्से में आ गया और उसने भाई का गला काट दिया। SHO जगदीश कुमार ने कहा कि फिलहाल आरोपी फरार है।