800 अंक चढ़कर फिसला सेंसेक्स

नवभारत टाइम्स
sensex slips after rising 800 points profit booking in it and metal stocks
NBT रिपोर्ट, मुंबई: शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 109.25 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 77,100.47 पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स 811.96 अंक उछलकर 77,803.18 के स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन दोपहर के बाद IT और मेटल शेयरों में हुई मुनाफावसूली ने इस बढ़त को कम कर दिया। वहीं, NSE निफ्टी भी 34.35 अंक (0.14%) चढ़कर 24,056 पर बंद हुआ। मुहर्रम के अवसर पर आज बाजार बंद रहेंगे।