चीफ सेक्रेटरी को दूसरी बार मिल सकता है एक्सटेंशन

नवभारतटाइम्स.कॉम
चीफ सेक्रेटरी को दूसरी बार मिल सकता है एक्सटेंशन
NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को दूसरी बार एक्सटेंशन देने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार करके बुधवार की रात केंद्र को भेज दिया है। अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल 30 जून को पूरा होगा। उन्हें अगर दोबारा एक्सटेंशन मिलती है तो हरियाणा के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब मुख्य सचिव को लगातार दूसरी बार एक्सटेंशन दी जाएगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्तार तीन महीने का होगा या एक वर्ष का, लेकिन यदि उन्हें फिर एक साल का एक्सटेंशन मिलता है तो वे जून 2027 तक मुख्य सचिव पद पर बने रह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार ने केंद्र के समक्ष प्रशासनिक निरंतरता और चल रही प्रमुख योजनाओं का हवाला दिया है। राज्य में डिजिटल प्रशासन, पेपरलेस रजिस्ट्री, निवेश परियोजनाएं, वित्तीय प्रबंधन, ई-गवर्नेंस और विभिन्न सुधार कार्यक्रमों के बीच नेतृत्व परिवर्तन से गति प्रभावित होने की आशंका है।