ट्रक से 107 भैंसें बरामद, 5 अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
jind 107 buffaloes recovered from truck 5 arrested on charges of animal cruelty
NBT न्यूज, जींद : पुलिस ने गुरुवार को गांव ढाकल के पास एक ट्रक से 107 भैंसें बरामद की है। पांच लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ढाकल के निकट सड़क पर ट्रक खड़ा है। पुलिस कर्मियों ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 107 भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं। क्षमता से अधिक भरे जाने के कारण अधिकांश भैंसों की हालात दयनीय हो चुकी थी। ट्रक में चारे तथा पानी का प्रबध भी नही था।